प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने के लिए उठा रही ठोस कदम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 30 सितम्बर – हरियाणा सरकार द्वारा महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार पर अत्याधुनिक वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों की बागवानी फसलों की गुणवत्ता एवं ताजगी को नियंत्रित तापमान पर संरक्षित रखते हुए उनके भंडारण और परिवहन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करना है ताकि निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
इसके तहत हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन द्वारा एयरपोर्ट परिसर में कोल्ड स्टोरेज एयर कार्गो सेवाएं स्थापित की जाएंगी। इन सुविधाओं से किसानों के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संरक्षित और निर्यात किए जा सकेंगे, जिससे हरियाणा बागवानी उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
यह जानकारी आज यहां मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...






