Friday, February 13Malwa News
Shadow

Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड मेला आगमन पर उपराष्ट्रपति का किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड मेला आगमन पर उपराष्ट्रपति का किया स्वागत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 31 जनवरी - हरियाणा के सूरजकुंड में शनिवार को 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला-2026 का भव्य आगाज हुआ, जो 15 फरवरी तक चलेगा। भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी.राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, मेले में सहयोगी देश मिस्र के प्रतिनिधि, हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मेला परिसर में हरियाणा के अपना घर पवेलियन का दौरा किया, जहां हरियाणवी पगड़ी पहनाकर उनका पारंपरिक स्वागत-सत्कार किया गया। उपराष्ट्रपति ने मेले क...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के युवाओं से किया संवाद, नीति और अवसरों पर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के युवाओं से किया संवाद, नीति और अवसरों पर हुई सार्थक चर्चा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 जनवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को उनके आवास संत कबीर कुटीर पर आए पंजाब के युवाओं से संवाद करते हुए शासन, नीति और रोजगार से जुड़े अवसरों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने सुशासन और मेरिट आधारित मॉडल को विकास का आधार बताते हुए पारदर्शी रोजगार नीति पर जोर दिया, ताकि योग्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास जीतना आसान नहीं होता और उसे बनाए रखना उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है। केंद्र और हरियाणा में डबल इंजन सरकार का तीसरा कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि विशेष रूप से युवाओं ने सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। सरकार ने अपने कार्यकाल...
युवा ज्ञान, विनम्रता, सफलता और शक्ति के साथ सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवा ज्ञान, विनम्रता, सफलता और शक्ति के साथ सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 30 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे ज्ञान, विनम्रता, सफलता, संवेदनशीलता और शक्ति के साथ सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यही हमारे महान गुरुओं का संदेश और जीवन का मार्गदर्शन है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को चण्डीगढ के श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज के 61 वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सिख एजुकेशन सोसायटी को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिख एजुकेशन सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि समारोह में आकर उन्हें अत्यंत गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। यह समारोह धर्म, शौर्य और बलिदान के प्रतीक दसवें पातशाह, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब हम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का स्मरण करते हैं, तो आंखों के...
निजी बस चालकों की होगी अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट, हरियाणा परिवहन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

निजी बस चालकों की होगी अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट, हरियाणा परिवहन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक तथा यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित की जाने वाली सभी निजी बसों के चालकों की अनिवार्य रूप से ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से जांच की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो। श्री विज ने यह भी बताया कि हरियाणा की जनता की सुविधा के लिए शीघ्र ही 400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन राज्य में शामिल किए जाएंगे। इस दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे ईंधन पर निर्भरता कम होगी और ...
राज्य सरकार का मुख्य फ़ोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा : आरती सिंह राव

राज्य सरकार का मुख्य फ़ोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 30 जनवरी -हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आगामी समय में राज्य सरकार का मुख्य फ़ोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा। कैंसर की जांच करने से संबंधित टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएंगी।   स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रही थी। आरती सिंह राव ने कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कैंसर रोगियों और एक सहायक को कैंसर-उपचार के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही स्टेज-3 और स्टेज-4 के कैंसर रोगियों को  ₹3,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। कैंसर उपचार को और सशक्त बनाने के लिए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अटल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें मैमोग्राफी, सीटी सिम्युल...
हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 जनवरी—हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति  आदेश जारी किए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग तथा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहेंगे। श्री डी. सुरेश, जो वर्तमान में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर,  तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर तथा मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) श्री शाश्वत सांगवान को श्री जयदीप कुमार के स्थान प...
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 29 जनवरी-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि देश और विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान क्रैश में निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं उनके परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ हैं। परमात्मा उनको श्रीचरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पवार राजनीति में बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे और उनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनकी मिलनसार शैली लोगों को  सदैव स्मरणीय रहेगी।...
हरियाणा सरकार की साझेदारी से टी.आई.ई चंडीगढ़ पहली बार 31 जनवरी को एआई शिखर सम्मेलन करेगा आयोजित

हरियाणा सरकार की साझेदारी से टी.आई.ई चंडीगढ़ पहली बार 31 जनवरी को एआई शिखर सम्मेलन करेगा आयोजित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 29 जनवरी - हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने और सूचना प्रौद्योगिकी में नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के सहयोग से दी इंडस एंटरप्रेन्योर्स चंडीगढ़ (टी.आई.ई) द्वारा 31 जनवरी को चंडीगढ़ में पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। इस एआई शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जो राज्य सरकार की तकनीक-आधारित विकास और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस शिखर सम्मेलन का थीम “ग्लोकल एआई – रियल इम्पैक्ट” रखा गया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से वास्तविक दुनिया में प्रभावशाली और सार्थक परिणाम उत्पन्न करना है। शिखर सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जिनमें ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्न...
लोकहित के कार्य सरकार की प्राथमिकता : श्याम सिंह राणा

लोकहित के कार्य सरकार की प्राथमिकता : श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 29 जनवरी - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। आगामी बजट को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गंभीर है। लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया जाएगा। किसानों के लिए भी बजट में बेहतरीन योजनाएं लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जैविक एवं ऑर्गेनिक खेती का 20% तक लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।  श्री राणा आज चरखी दादरी में  जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की...
कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें : आरती सिंह राव

कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 29  जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें तथा उनकी गरिमा सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" कल 30 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर उनको नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति गहरा प्यार और करुणा थी। उनका मानना था कि कुष्ठ रोग न तो कोई अभिशाप है और न ही कोई पाप, बल्कि यह एक आम बीमारी है। इसलिए, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सेवाग्राम आश्रम में कुष्ठ रोगियों की सेवा की, उनके घावों की देखभाल की, और उनके साथ रहे, ताकि समाज यह समझ सके कि हमें बीमारी से लड़ना है, रोगी से नहीं। आरती सिंह राव ने बत...