Sunday, February 15Malwa News
Shadow

Haryana

केन्या दौरे पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

केन्या दौरे पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 10 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा इन दिनों 9 से 13 अक्तूबर तक केन्या की राजधानी नैरोबी में पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके साथ 20 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और केन्या के बीच कृषि, बागवानी और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना और आधुनिक कृषि तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। दौरे के दौरान शुक्रवार को हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में मक्का और गेहूं में नवाचार, कृषि मशीनीकरण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों और उन्नत कृषि तकनीकों के साझा उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक म...
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जारी आदेशों का गंभीरता से पालन करें अधिकारी: मंत्री श्री अनिल विज

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जारी आदेशों का गंभीरता से पालन करें अधिकारी: मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
 चंडीगढ़, 10 अक्टूबर- हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी आदेश दिए जाते हैं, उनका गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। मंत्री ने कई मामलों में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने पांच अलग-अलग मामलों में एसडीओ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों, फाइनेंस कंपनी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। साथ ही एसडीओ को निलंबित करने के भी आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने दो मामलों में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों व अधिकारियों की कमेटियों का गठन कर जांच रिपोर्ट देने व एक मामले में डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। मंत्री आज कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे हरियाणा दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे हरियाणा दौरे पर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर, 2025 को हरियाणा के सोनीपत दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा तथा ‘विकसित भारत – विकसित हरियाणा’ के संकल्प को और सशक्त बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर आज चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से की जाएं। उन्होंने उद्घाटन एवं शिलान्यास की जाने वाली संभावित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की समय-सारिणी, ...
हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में फुकुओका के उप-राज्यपाल से की मुलाकात, ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स सहयोग पर हुई चर्चा

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में फुकुओका के उप-राज्यपाल से की मुलाकात, ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स सहयोग पर हुई चर्चा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर - हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान दौरे के दौरान आज फुकुओका प्रान्त के उप-राज्यपाल के साथ एक अहम बैठक कर ऑटोमोटिव विनिर्माण, रोबोटिक्स और उन्नत प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में जापान के दौरे पर गया था, जहां टोक्यो और ओसाका में उच्च-स्तरीय बैठकों के माध्यम से निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया गया। अब उद्योग मंत्री के नेतृत्व में यह दौरा जापान के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर रहा है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिल रही है। फुकुओका, ऑटोमोबाइल कंपनियों के अपने मजबूत आधार और रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। यहां के निवेशकों ने हरियाणा के उभरते औद्योगिक पारिस्थितिकी तं...
खरीफ खरीद सीजन में अब तक रु. 1945.99 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

खरीफ खरीद सीजन में अब तक रु. 1945.99 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 1945.99 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 113083 किसानों से धान की खरीद की गई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 1807936.07 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 976370.73 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो च...
स्लम बस्तियों में बच्चों के जन्म पंजीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू करें : सुधीर राजपाल

स्लम बस्तियों में बच्चों के जन्म पंजीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू करें : सुधीर राजपाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 9 अक्तूबर -- हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश की स्लम बस्तियों और वंचित क्षेत्रों में पंजीकरण से छूटे हुए बच्चों के जन्म-पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान शुरू करें। सिविल सर्जन इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे और व्यक्तिगत रूप से गतिविधियों की निगरानी करेंगे। साथ ही, उन्होंने उन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जिनके जिले में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कम लिंगानुपात आया है। श्री सुधीर राजपाल लिंगानुपात को नियंत्रित करने से संबंधित गठित "स्पेशल टास्क फोर्स" की आज की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्लम एरिया तथा अन्य पिछड़े क्षेत्रों में सभी बच्चों का जन्म पंजीकरण नहीं हो रहा है, इ...
महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध – राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध – राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 8 अक्टूबर - हरियाणा के राज्यपाल एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, संरक्षण और भावनात्मक विकास को आकार देकर उनका समग्र कल्याण सुनिश्चित करना होगा। महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण का आपस में गहरा संबंध है। जब माताएँ सशक्त, शिक्षित और सुरक्षित होती हैं, तो बच्चों का कल्याण भी सुनिश्चित होता है। राज्यपाल एवं राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष आज हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में जिला बाल कल्याण अधिकारियों के साथ परिषद् के कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहरा व राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि संस्थागत प्रणालियों को मजबूत करने के लिए मजबूत निगरानी, जिला स...
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सुनीं जनसमस्याएं

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सुनीं जनसमस्याएं

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अक्टूबर -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के चंडीगढ़ स्थित आवास पर आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्रदेशभर से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ, बिजली-पानी की व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास कार्यों से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनका समाधान शीघ्र किया जाएगा। इस मौके पर आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुँचे। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों को सरका...
जापान की डाइकिन कंपनी करेगी हरियाणा में 1000 करोड़ का निवेश, स्थापित होगा नया आरएंडडी सेंटर

जापान की डाइकिन कंपनी करेगी हरियाणा में 1000 करोड़ का निवेश, स्थापित होगा नया आरएंडडी सेंटर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अक्टूबर — हरियाणा सरकार और जापान की प्रसिद्ध कंपनी डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच बुधवार को ओसाका में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत डाइकिन कंपनी हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर स्थापित करेगी। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और हरियाणा में वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर है। इस दौरान आज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ओसाका स्थित डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आरएंडडी सेंटर में एमओयू किया गया। एमओयू पर हरियाणा की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल और डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से श्...
जापान की कुबोटा कंपनी हरियाणा में करेगी 2000 करोड़ रुपये का निवेश

जापान की कुबोटा कंपनी हरियाणा में करेगी 2000 करोड़ रुपये का निवेश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान दौरे पर गए राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ओसाका स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र में संभावित निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान कुबोटा कंपनी ने एक्सकोर्ट के साथ मिलकर हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। कुबोटा का यह निवेश हरियाणा के औद्योगिक और कृषि दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे न केवल आधुनिक कृषि तकनीक को राज्य में आएगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी सृजित करेगी। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधा...