Saturday, February 14Malwa News
Shadow

Haryana

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निभाई पवित्र ‘पालकी सेवा’; पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निभाई पवित्र ‘पालकी सेवा’; पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 नवंबर-  कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर मंगलवार को आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिर पर उठा कर मुख्य मंच तक ले जाने की पवित्र 'पालकी सेवा’ निभाई। पंज प्यारों की अगुवाई में “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल!” की गूँज के बीच संगत ने विनम्रता और भक्ति से भरे इस क्षण का स्वागत किया। मुख्यमंत्री  द्वारा निभाई गई यह सेवा सिख परंपरा में अत्यंत सम्मान और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। संगत की उपस्थिति में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मानपूर्वक दरबार हॉल में लाया गया और अरदास कर के विधिवत प्रकाश किया गया। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और शांति का वातावरण बना रह...
श्री गुरु तेग बहादुर जी के असाधारण बलिदान, उनकी शिक्षाओं और साहस ने पीढ़ियों को दिया वीरता का संदेश – नायब सिंह सैनी

श्री गुरु तेग बहादुर जी के असाधारण बलिदान, उनकी शिक्षाओं और साहस ने पीढ़ियों को दिया वीरता का संदेश – नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में आयोजित समागम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश के कई मंत्री, सांसद, विधायक और विशाल संख्या में पहुंची साध-संगत उपस्थित रही। समारोह की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में नमन और “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के उच्चारण के साथ हुई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के असाधारण बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का किया उद्घाटन

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 25 नवम्बर — प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में मंगलवार को महाभारत अनुभव केन्द्र परिसर में भगवान श्री कृष्ण जी के पवित्र शंख पंचजन्य पर आधारित पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अनुभव केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने न्याय और धर्म के साथ खड़े होकर दिव्य पंचजन्य शंख से ही शंखनाद किया था। उन्नत वैदिक शैली के वैदिका पर स्थापित स्वर्णिम शंख पवित्रता, साहस और धर्म की विजय का प्रतिक है। यह पंचजन्य भारत के सनातन संदेश धर्म और दिव्य ज्ञान की याद दिलाता है। इस पर श्रीमद्भगवद् गीता के 18 श्लोक अंकित किए गए हैं। उद्घाटन उपरान्त प्रधानमंत्री...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर सांध्य कालीन महाआरती

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर सांध्य कालीन महाआरती

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 25 नवंबर — प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025 में ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की और देशवासियों की उन्नति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से महाआरती का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के आगमन से कुरुक्षेत्र के इतिहास के साथ एक नया अध्याय जुड़ गया। यह अवसर इसलिए भी खास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से ही हरियाणा सरकार द्वारा लगातार गीता के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए लगातार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के रथ के समक्ष केडीब...
कर्मचारियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता – श्रुति चौधरी

कर्मचारियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता – श्रुति चौधरी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 24 नवम्बर - हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है। विभाग में ऑपरेशन सर्कल के साथ-साथ कर्मचारियों के पदों का भी तर्कसंगतिकरण किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक कर्मचारी को उसके पद अनुरूप ही कार्य सौंपा जा सके। इस दिशा में ठोस प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि बेलदार और कैनाल गार्ड विभाग की रीढ़ हैं। इनमें स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें उनके पदों के अनुसार अलग-अलग रंग की वर्दी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे फील्ड में कार्य व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। श्रीमती श्रुति चौधरी आज यहां विभाग से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन, चरखीदादरी और कुरुक्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने यूनियन द्वारा प्रस्तुत ...
आर्ट ऑफ़ लिविंग (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया), बैंगलोर व प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग, हरियाणा), हिसार के बीच हुआ एमओयू

आर्ट ऑफ़ लिविंग (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया), बैंगलोर व प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग, हरियाणा), हिसार के बीच हुआ एमओयू

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 24 नवम्बर - हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (टीटीआई), हिसार व आर्ट ऑफ़ लिविंग, बेंगलूरु (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए । यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया, आईएएस और आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी की उपस्थिति में चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। एमओयू पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, हिसार के प्रधानाचार्य डॉ सुखदेव राठी और व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया, चण्डीगढ़ के चेयरमैन ब. प्रज्ञाचैतन्य ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर टी.टी.आई. हिसार के पशु चिकित्सक डॉ रविन्द्र सैनी ने विशेष साक्षी के रूप में एमओयू पर अपने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को नई दिशा देगी और इससे बे...
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन बना हरियाणवी संस्कृति की विशुद्ध पहचान

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन बना हरियाणवी संस्कृति की विशुद्ध पहचान

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 नवंबर - कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के भव्य शुभारम्भ के सुअवसर पर महोत्सव में पधारे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति का आईना है। हरियाणा पैवेलियन प्रदेश की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करता है। हरियाणा पैवेलियन के माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के उत्थान व संरक्षण में सराहनीय योगदान दे रहा है। इस प्रशंसनीय योगदान के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारी बधाई के पात्र है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर पावन तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्थापित हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज,&n...
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आज होगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन

कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आज होगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आगमन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 नवम्बर — हरियाणा सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर आज ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) में  राज्यस्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचकर गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य मंत्रीगण व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे और साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पवित्र ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को समागम कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और मुख्य स्थल और मंच, संगत स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और आगंतुकों की सुविधाओं का जायज़ा लिया। इसके अलावा, उन्होंने प्रदर्शन...
ब्रह्मसरोवर के तट पर एक साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को देख हो रहे है लघु भारत के दर्शन

ब्रह्मसरोवर के तट पर एक साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को देख हो रहे है लघु भारत के दर्शन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 नवंबर- अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर  देश की सांस्कृतिक विरासत को देखकर पर्यटकों को लघु भारत के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। विभिन्न राज्यों की संस्कृति को एक जगह पर एकत्रित करके यह महोत्सव अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस तट पर देश के विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति की छठा बिखेर रहे है और देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार अपनी कलाओं के जरिए लोगों को आकर्षित करने का कार्य कर रहे है। इस सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने और पवित्र ग्रंथ गीता की नगरी को देखने के लिए रोजाना काफी संख्या में पर्यटक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंच रहे है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के 9वें दिन रविवार को छुट्टी के दिन सुबह से ही पर्यटक सरस और शिल्प मेले में खरीदारी करने के लिए पहु...
हरियाणा में अतिरिक्त खाद-कीटनाशक की जबरन बिक्री पर सख्ती: कृषि मंत्री ने जारी की कड़ी चेतावनी

हरियाणा में अतिरिक्त खाद-कीटनाशक की जबरन बिक्री पर सख्ती: कृषि मंत्री ने जारी की कड़ी चेतावनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 नवंबर -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने सभी सरकारी अधिकारियों और निजी उर्वरक–कीटनाशक डीलरों को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि किसानों को डीएपी या यूरिया के साथ अतिरिक्त खाद, जिंक, कीटनाशक या किसी अन्य कृषि सामग्री को जबरन खरीदने के लिए बाध्य करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी जबरदस्ती पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री राणा ने कहा कि किसानों को अवांछित उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इस तरह की प्रथाएं अनैतिक हैं और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का सीधा उल्लंघन हैं। उर्वरक वितरण संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। कोई भी अधिकारी या डीलर इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कृषि मंत्री ने सभी जिला के कृषि उप...