देशी नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन का मिलकर करेंगे प्रयास – डॉ अरविंद शर्मा
चण्डीगढ़, 14 जनवरी - हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के माध्यम से देशी नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए काम कर रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गौवंश को समृद्ध बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को हमें मिलकर आगे बढ़ाना है, ताकि गायों का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित हो सके।
डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को जिला सोनीपत के गोहाना में रोहतक रोड स्थित नन्दी गौशाला के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन व्यवस्था में यह पर्व आमजन के जीवन में बदलाव, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गाय आध्यात्मिक एवं दिव्य गुणों की स्वामिनी...








