हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में लिसानी रिश्ते (परिसंवाद) हुआ कार्यक्रम
चंडीगढ़, 11 दिसंबर - हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में पंजाबी और उर्दू में लिसानी रिश्ते (परिसंवाद) कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ कुलदीप चन्द अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जो भी भारतीय भाषाएं हैं, उनका मूल उत्स एक होने के कारण उनमें समानताएं हैं। भाषा दूसरी भाषा के शब्दों को आत्मसात करती रहती हैं। हिन्दुस्तान व यूरोप की भाषाओं में समानता है तो इन सभ्यताओं का मूत उत्स भी एक ही रहा होगा। बहुत बड़ा सहित्य अरबी, फारसी लिपि में लिखा गया है। इस साहित्य संपदा को देवनागरी लिपि में संरक्षित करना जरूरी है।
कार्यक्रम का उद्घाटन संबोधन में केंद्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ माधव कौशिक ने कहा कि उर्दू और पंजाबी एक ही मिट्टी पंजाब स...








