हरियाणा सरकार का महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस, लखपति दीदी योजना और स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को बनाया जाएगा स्वावलंबी
चंडीगढ़, 7 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 'लखपति दीदी' योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित कर महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण की सुविधा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री आज यहां संकल्प पत्र की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे। आज की बैठक में चार विभागों- विकास एवं पंचायत, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास और खाद्य, न...