पंचायत मंत्री ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
चंडीगढ़, 9 अगस्त- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत जिले के थिराना गांव में स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबंधन के त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।
श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मा की सुरक्षा का भी उत्सव है। यह त्यौहार सिर्फ रिश्तों से ही नहीं बल्कि आत्मा से भी जुड़ा हुआ होता है। पंवार ने कहा कि वह ब्रह्मकुमारी आश्रम में लगातार तीन दशकों से इस त्यौहार पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज बीते वर्षों की भांति 32वें वर्ष भी ब्रह्मकुमारी आश्रम में बहनों से राखी का धागा बंधवाने आया हूं।
श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान आज न केवल भारत के कोने-...