ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा- कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति संबंधी खबरें भ्रामक
चंडीगढ़, 14 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कुछ समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरें, जिनमें झारखंड स्थित और हरियाणा को आवंटित कल्याणपुर-बद्लापारा कोल ब्लॉक की समाप्ति का दावा किया गया है, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि कोल ब्लॉक की कोई समाप्ति नहीं की गई है।
श्री अनिल विज ने बताया कि वास्तविक स्थिति यह है कि कोयला मंत्रालय द्वारा हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड को केवल शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कोल ब्लॉक से संबंधित कुछ प्रक्रियात्मक पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। एचपीजीसीएल ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत कर दिया है तथा कोल ब्लॉक के आवंटन को समाप्त न करने का अनुरोध भी किया है।
ऊर्जा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि...








