श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत
चंडीगढ़,3 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी शामिल होंगे। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होने वाला 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। पहली बार यह महोत्सव 21 दिन तक चलेगा।
मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला है। इस क्षेत्र में अनेक तीर्थ हैं। कुरुक्ष...








