अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने दी स्वीकृति – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 1 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है और उद्घाटन की तिथि निर्धारित होते ही एयरपोर्ट का उदघाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ, अंबाला से जम्मू और अंबाला से श्रीनगर के लिए उड़ाने प्रारंभिक स्तर पर शुरू होंगी।
मंत्री आज यहां चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के एयरपोर्ट का उद्घाटन भी 15 अगस्त के आसपास करने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्राचार किया गया है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री द्वा...








