सरकार हर विषय और बिन्दु पर चर्चा के लिए तैयार – मुख्यमंत्री
चण्डीगढ, 17 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर विषय और हर बिन्दु पर चर्चा के लिए तैयार है। बिन्दुवार हर विषय का जवाब दिया जाएगा। इसके लिए संवैधानिक प्रतिबद्धता बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष हाउस का समय बढाने की बात कह रहा है लेकिन यह बैठक में निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मानसून सत्र के बाद दूसरा सत्र 6 माह के बाद होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को 6 माह होने हैं उसके बावजूद सरकार ने शीतकालीन सत्र बुलाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हाउस का समय बढाने की बात की जाए तो इतिहास उठाकर देखें, पिछले सत्र के बारे में जानकारी मिलेगी। कांग्रेस सरकार ने कम सत्र बुलाए। इस प्रथा को पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बदलने का कार्य कि...








