खिलाड़ी को मेडल जीतने के बाद भी डोप टेस्ट पास करना होगा, फिर मिलेगा जीत का सर्टिफिकेट : मीनू बेनीवाल
चरखी दादरी, 18 दिसंबर : हरियाणा ओलंपिक संघ अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल ने कहा कि अब हरियाणा में खिलाड़ी के मेडल जीतने के बाद डोप टेस्ट पास होने के बाद ही सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे ताकि खिलाड़ी नशे से दूर रहें और देश के लिए मेडलों का ढेर लगा सकें। इस बार कामनवेल्थ खेलों में हरियाणा की भी हिस्सेदारी बने, इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखेंगे। खिलाड़ियों का हक नहीं मरने देंगे इसके लिए हरियाणा ओलंपिक संघ विशेष योजना बना रहा है।हरियाणा आलंपिक संघ अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल ने बृहस्पतिवार को चरखी दादरी के गांव डोहका हरिया हरियाणा में अनिल सांगवान कालूवाला कंस्ट्रेक्शन द्वारा उनके पिता की याद में बनाये आधुनिक खेल स्टेडियम का शुभारंभ किया। करीब 10 एकड़ में खेल स्टेडियम पर करीब 20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मीनू बेनीवाल ने अनिल सांगवान कालूवाला व उसकी टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए धन...








