
फरीदाबाद में 14 अगस्त को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 22 जुलाई -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विभाजन में अपनी जान गवांने वाले जाने अनजाने लोगों की स्मृति में राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इस वर्ष 14 अगस्त को फरीदाबाद में मनाया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा,जिसमें प्रदेशभर से समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर आज यहां आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पूर्व, एक पखवाड़े तक प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पूर्वजों के बलिदानों के बारे में जानकारी हासिल कर प्रेरणा लें युवा
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन ह...