Thursday, June 11Malwa News
Shadow

बेटियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए मुफ़्त एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाएं- उपायुक्त

*मंडी11 जून।* उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहांमंडी जिले में चलाए जा रहेह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवीटीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपील की है कि सभी माता-पिता एवं अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि योग्य किशोर लड़कियाँ सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे मुफ़्त ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण का लाभ उठाएँ। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर  14 से 15 साल उम्र की लड़कियों को यह टीका मुफ्त दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंडी ज़िले में अभी तक लगभग 2,508 योग्य लड़कियां एचपीवी टीकाकरण पहल का लाभ उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस टीके के फायदों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग माता-पिता की चिंताओं को दूर करने के लिए शिक्षण संस्थानोंस्वास्थ्य कर्मियों और समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पात्रता और टीकाकरण सत्रों के बारे में अधिक जानकारी के लिए लोग अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान जैसे स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या नागरिक अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनसीडी) डॉ. पवनेश बैठक में बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है और यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कुछ प्रकारों के लगातार संक्रमण के कारण होता है। समय पर टीकाकरण से इस कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस टीके का कड़ाई से मूल्यांकन किया गया है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियाँ इसकी सिफारिश करती रही हैं। दुनिया भर में एचपीवी टीके पर बड़े पैमाने पर अध्ययन किया गया है और इसे सुरक्षितअसरदार और सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सक्षम पाया गया है।

बैठक में जिला चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अरिंदम राय भी उपस्थित थे।