
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल को प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित प्रमुख विकासात्मक पहल की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
राज्यपाल ने परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेगी।