अफ्रीकी देशों ने हरियाणा के साथ बहु-क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने में दिखाई गहरी रुचि
चंडीगढ़, 13 फरवरी – फरीदाबाद के सूरजकुंड में शुक्रवार को आयोजित हरियाणा–अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक के दौरान विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने हरियाणा के साथ कौशल विकास, उद्यमिता, औद्योगिक निवेश, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। अफ्रीकी देशों और हरियाणा सरकार के सहयोग से इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की नीतियों, डिजिटल प्रणालियों और औद्योगिक सुगमता तंत्र की सराहना करते हुए भविष्य में ठोस सहयोग का भरोसा जताया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हर स्तर पर सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी ताकि व्यापारिक साझेदारी के क्षेत्रों को म...








