प्रदेश सरकार समाज हित के कार्यों में देगी पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 17 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उनके चंडीगढ़ स्थित आवास 'संत कबीर कुटीर' पर शाक्य समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस अवसर पर शाक्य समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि शाक्य समाज का गौरवशाली इतिहास न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। यह वही समाज है, जिसमें करुणा, अहिंसा और शांति के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण विरासत नहीं है, बल्कि वह विरासत है, जिसने समस्त मानवता को मैत्री, दया और सत्य का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शाक्य समाज के भाई-बहन आज भी परिश्रम और ईमानदारी की परंपरा को जीवंत रखे हुए हैं। कृषि, बाग...