खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 5 मार्च- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सोनीपत जिले के राई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित खेल विश्वविद्यालय राई में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। प्रदेश सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय हरियाणा, राई में आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए 491.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 371.20 करोड़ रुपये भवनों के निर्माण के लिए तथा 120 करोड़...








