वन संरक्षण अधिनियम के तहत मंडी वन मंडल के तहत 34 प्रस्तावों को मिली अंतिम मंजूरी –अपूर्व देवगन
*मंडी, 10 जून।* वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए एक बैठक बुधवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जिले की विकास परियोजनाओं से जुड़े एफसीए मामलों की गहन समीक्षा की गई और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी से बचने के लिए एफसीए प्रस्तावों का शीघ्र निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो सकें और उनमें अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के विभिन्न विभागों के कुल 34 एफसीए प्रस्तावों क...








