राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में गैर-सरकारी संगठन एक्ट ह्यूमेन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 15 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पुनः शारीरिक गतिशीलता प्राप्त होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे।विभिन्न आयु वर्ग के ये लाभार्थी ऊना, कांगड़ा, रोहड़ू, शिमला और सिरमौर जिलों से इस शिविर में पहुंचे थे। कृत्रिम अंगों का वितरण 4 जून को राज्य रेड क्रॉस भवन में एक्ट ह्यूमेन द्वारा आयोजित पंजीकरण एवं मूल्यांकन शिविर के आधार पर किया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया था।लाभार्थियों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने उन्हें जीवन की चुनौतियों का साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ...








