Monday, December 15Malwa News
Shadow

Tag: harayana News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालियावास बस दुर्घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालियावास बस दुर्घटना पर जताया दुख

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाँव कालियावास जिला झज्जर में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह दादरी के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर प्रतापगढ़ जिला झज्जर जा रही थी और हरियाणा राज्य परिवहन चरखी दादरी की बस झज्जर से दादरी वाया बिहरोड आ रही थी। इस दौरान कालियावास गांव में दोनों बसें हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कूल की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चों सहित बस के चालक, परिचालक और...
राष्ट्रीय पेंटिंग वर्कशॉप में शिरकत करने वाले कलाकारों का मंत्री रणबीर गंगवा ने बढ़ाया हौसला

राष्ट्रीय पेंटिंग वर्कशॉप में शिरकत करने वाले कलाकारों का मंत्री रणबीर गंगवा ने बढ़ाया हौसला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 दिसंबर-- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार में सुरभि आर्ट फेस्टिवल की राष्ट्रीय पेंटिंग वर्कशॉप में शिरकत की। इस मौके पर मंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों द्वारा बनाई गई विविध विषयों पर आधारित उत्कृष्ट, रचनात्मक एवं भावनात्मक कलाकृतियों का गहन अवलोकन किया और कलाकारों की प्रतिभा की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की पहचान होती है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं एवं उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण से ही कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि कला समाज का दर्पण होता है और कलाकार अपनी कूची व रंगों के माध्यम से समाज...
मुख्यमंत्री ने भावान्तर भरपाई योजना के तहत 380 करोड़ रूपये बाजरा उत्पादक किसानों के लिए जारी किये

मुख्यमंत्री ने भावान्तर भरपाई योजना के तहत 380 करोड़ रूपये बाजरा उत्पादक किसानों के लिए जारी किये

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 14 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आज सरकार ने भावान्तर भरपाई योजना के तहत 380 करोड़ रूपये बाजरा उत्पादक किसानों के लिए जारी किये हैं। किसानों की समृद्धि के बिना प्रदेश में खुशहाली नहीं आ सकती। इसलिए किसान हित सरकार के लिए सर्वोपरि हैं। किसान को बिजाई से लेकर कटाई तक के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है। यदि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है तो मुआवजे व फसल बीमा का प्रावधान है। कटाई के बाद फसल के दाने-दाने की खरीद की व्यवस्था की गई है और भुगतान  सीधा किसान के खाते में डाला जाता है। वे आज अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली , प्रदेश महाम...
मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम के विकास एवं बाढ़ से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम के विकास एवं बाढ़ से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 दिसंबर - हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम खंड के विकास एवं बाढ़ से संबंधित कार्यों को लेकर आज सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में तोशाम क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण, बाढ़ के पानी की कोई प्राकृतिक निकासी नहीं है, और जल निकासी विशेष रूप से भिवानी-धम्गर ड्रेन के माध्यम से की जाती है। वर्ष 2024 के दौरान तोशाम ब्लॉक का कोई भी गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं हुआ था। हालांकि, वर्ष 2025 के दौरान 9 सितंबर 2025 तक, 10 गांवों में 3,525 एकड़ भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई थी, जिसमें 2 से 2.5 फीट तक जलभराव था। सिंचाई विभाग के निरंतर प्रयासों से, बाढ़ के पानी को प्रभावित क्षेत्रों से ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Haryana
चंडीगढ़, 13 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद जिला के विकास को गति देने के लिए मूलभूत सुविधा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें टोहाना का बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में मल्टी कॉम्प्लेक्स और गांव म्योंद में 33 केवी सब स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने ये उद्घाटन एवं शिलान्यास फतेहाबाद में आयोजित सिरसा लोकसभा के सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किये। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें 10 करोड़ 42 लाख 13 हजार रुपये की लागत से टोहाना का नया बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में 7 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि से मल्टी कॉम्प्लेक्स और गांव म्योंद में 5...
हरियाणा धाकड़ जवान, धाकड़ किसान व धाकड़ पहलवान की धरा – नायब सिंह सैनी

हरियाणा धाकड़ जवान, धाकड़ किसान व धाकड़ पहलवान की धरा – नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य उत्सव है, जो युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह महोत्सव ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने का जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को साकार करता यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को फतेहाबाद में 'सांसद खेल महोत्सव' के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे...
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की घोषणाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय  समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन के अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की घोषणाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय  समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन के अधिकारियों को दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 दिसंबर-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और घोषणाओं की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि बजट घोषणा की 15 घोषणाओं में से 6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 9 घोषणाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम घोषणाओं में से 48 घोषणाएं वर्तमान में लंबित हैं, जिनको जल्द...