संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहकर ही नई पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेगी : हरविंद्र कल्याण
चंडीगढ़, 7 सितंबर -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। जहां एक ओर विकास कार्यों की जरूरत है, वहीं आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोडऩा भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
भारत विकास परिषद द्वारा 63वें स्थापना दिवस पर सोनीपत में शिवा शिक्षा सदन स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने द्वीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों व विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है तो उसका उत्...