सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 14 सितंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में कृषि विभाग, बागवानी विभाग और मत्स्य विभाग मिलकर किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
मंत्री आज चंडीगढ़ में आगामी सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाला यह सेवा पखवाड़ा किसानों तक योजनाओं की पहुंच बनाने का अहम माध्यम होगा।
उन्होंने अधिकारिय...








