मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की घोषणाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन के अधिकारियों को दिए निर्देश
चंडीगढ़, 12 दिसंबर-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और घोषणाओं की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ धरातल पर उतारा जा सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि बजट घोषणा की 15 घोषणाओं में से 6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 9 घोषणाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम घोषणाओं में से 48 घोषणाएं वर्तमान में लंबित हैं, जिनको जल्द...








