हरियाणा सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त — वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए ठोस निर्देश
चंडीगढ़, 13 नवंबर— हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी तरह गंभीर है और एनजीटी व सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है जब सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और इसके परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह आज यहां बुलाई गई हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पर्यावरण एवं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री विनीत गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य में पर्यावरणीय प्रदूषण नि...








