राव नरबीर सिंह ने मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का किया शिलान्यास
चंडीगढ़, 27 दिसंबर- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मालिबू टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
शिलान्यास किए गए कार्यों में मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, स्टारवुड एवं जी एस ब्लॉक, मालिबू टाउन वार्ड-11 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य, तथा सेंट्रल पार्क (WW-82) और स्टारवुड पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा बताए गए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पू...








