Monday, March 16Malwa News
Shadow

Hindi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्तमान हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्तमान हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, पहलों और जनकल्याण को प्रतिबद्ध रोडमैप को सांझा करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज उच्च स्तरीय बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। जिला उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से की जाएं। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया जाएगा। ...
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 16 अक्टूबर-  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने दिवाली पर इस बार खास पहल शुरू की है।उन्होंने फरीदाबाद जिले के 28 सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चों को 15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर खुशियों की सौगात दी। इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने कहा कि त्योहारों का असली अर्थ तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटी जाएं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और उनकी मुस्कान ही सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने कामना की कि आने वाला दिवाली का त्योहार प्रदेश व देश के लोगों के जीवन में खुशियाँ ले कर आए। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का है और इस सपने को पूरा करने में बच्चे भविष्य के भारत के निर्माण ...
सभी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो : मुख्यमंत्री

सभी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 16 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के भवन आदि की मेन्टेन्स से लेकर सफाई व्यवस्था तक सभी कार्य दुरुस्त रखें। अधिकारी नियमित निरीक्षण करें , सफाई के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,  जबकि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में प्रदेश के लगभग एक दर्जन सरकारी अस्पतालों के मेन्टेन्स तथा सफाई व्यवस्था के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल , लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल , वित्त...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा किया जाएगा याद- राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा किया जाएगा याद- राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज राजभवन में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और इस मौके पर सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की। देश के मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करके एक सशक्त भारत के निर्माण में डॉ. कलाम के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि राष्ट्र उन्हें सदैव सम्मान और कृतज्ञता की गहरी भावना के साथ याद रखेगा। प्रो. घोष ने कहा कि डीआरडीओ और इसरो के एक अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में, डॉ. कलाम ने भारत के स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी-III) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के सफल संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में डा. कलाम ने अप...
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (ज़ोन-II) की कार्यवाही 16 अक्तूबर को रोहतक जिला में होगी

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (ज़ोन-II) की कार्यवाही 16 अक्तूबर को रोहतक जिला में होगी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर— उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 16 अक्तूबर को राजीव गांधी विद्युत भवन, पॉवर हाउस  रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 ...
जिला अंबाला में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक

जिला अंबाला में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर— हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार को अम्बाला शहर में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 6 का समाधान किया गया और 6 शिकायतों के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर अगली मीटिंग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हर जगह पर समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। आमजन को विकास कार्यों की सौगात बिना किसी देरी के समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता से मिले इसके लिए ...
हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को मंजूरी

हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को मंजूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,15 अक्तूबर। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न नगर परिषदों से संबंधित स्वच्छता, ढांचागत विकास और जन सुविधाओं से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार के बाद कुल 41 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें से चार स्वच्छता परियोजनाओं पर 21.66 करोड़ रुपये और अन्य चार ढांचागत परियोजनाओं पर 19.75 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई।बैठक में नगर परिषद रतिया, उचाना और महेंद्रगढ़ में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन और निस्तारण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा नगर परिषद हांसी में लिगेसी वेस्ट के बायो-रेमेडिएशन, भूमि पुनः प्राप्ति और वैज्ञानिक निस्तारण के कार्य को भी मंजूरी प्...
बिजली चोरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’’- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

बिजली चोरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’’- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 14 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अब पेडों की शाखाओं की वजह से होने वाले बिजली के व्यवधान की दिक्कत को दूर किया जाएगा और इस संबंध में व्यापक अभियान चलाकर पेडों की कटाई व छंटाई करवाई जाएगी, ताकि तेज-हवाओं और ऊंचे व लंबे पेडों की शाखाओं की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित न हो। श्री विज ने कहा कि यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा और इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाएंगें। उन्होंने कहा कि ‘‘बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में यूटी गेस्ट हाउस में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे...
जब बेटियां पढ़ती हैं तो पूरा परिवार, समाज और देश बढ़ता है आगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जब बेटियां पढ़ती हैं तो पूरा परिवार, समाज और देश बढ़ता है आगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश व समाज की सच्ची शक्ति होती है। जब बेटियां पढ़ती हैं तो पूरा परिवार, पूरा समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। इसलिए ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय जैसी संस्थाएं प्रधानमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा, कुरुक्षेत्र की रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप शिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने श्री जयराम शिक्षण संस्थान के 25 वर्षों की गतिविधियों पर आधारित स्मारिका का...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात, 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात, 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात देते हुए 10 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बस का सफर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक दीपावली तक इन इलेक्ट्रिक बसों में निःशुल्क सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण...