Sunday, May 31Malwa News
Shadow

Hindi

मानसून से पहले सभी ड्रेनों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री

मानसून से पहले सभी ड्रेनों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 31 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानसून से पूर्व प्रदेश में जलभराव व बाढ़ की संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी ड्रेनों की समय रहते सफाई सुनिश्चित की जाए। यदि किसी परियोजना में देरी या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री आज हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 57वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 637.25 करोड़ रुपये की 388 बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें जिला उपायुक्तों द्वारा प्रस्तावित की गई 102 करोड़ रुपये की 59 योजनाएं भी शामिल...
प्रदेश की सड़कों को किया जा रहा गढ्ढा मुक्त- मुख्यमंत्री

प्रदेश की सड़कों को किया जा रहा गढ्ढा मुक्त- मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चण्डीगढ 31 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप को अपलोड करने के लिए सभी पंजीकृत ड्राईविंग लाईसेंसधारक एवं वाहन मालिकों को संदेश भेजे जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का उपयोग कर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग कर सकें। मुख्यमंत्री म्हारी सड़क एप की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने  बताया कि अब तक म्हारी सड़क ऐप पर 24482 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 10501 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कार्रवाई की गई तथा 12930 शिकायतों  पर कार्य प्रगति पर है और शेष शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से मिली शिकायतों का निवारण होने पर 1770 लोगों ने संतुष्टि प्रदान की है और 1 लाख 18 हजार किलोमीटर लम्बी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है...
एचटेट परीक्षा के आवेदन हेतु अनिवार्य नहीं है आधार कार्ड-बोर्ड सचिव

एचटेट परीक्षा के आवेदन हेतु अनिवार्य नहीं है आधार कार्ड-बोर्ड सचिव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 31 दिसम्बर - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाए जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के लिए आवेदन हेतु आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। इस संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव श्री मुनीश शर्मा ने बताया कि  सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया है, बल्कि कहा है कि इसे पहचान के लिए स्वीकार किया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के मध्यनजर एचटेट-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थी एचटेट-2025 के लिए अन्तिम तिथि 04 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठें का निशान, लेवल,  विषय के चयन (लेवल 2 व 3),&nb...
शिकायतों का गलत निस्तारण करने पर जिला स्तर और उपमंडल स्तर के 2 दर्जन के करीब अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

शिकायतों का गलत निस्तारण करने पर जिला स्तर और उपमंडल स्तर के 2 दर्जन के करीब अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चण्डीगढ 31 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप को अपलोड करने के लिए सभी पंजीकृत ड्राईविंग लाईसेंसधारक एवं वाहन मालिकों को संदेश भेजे जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का उपयोग कर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग कर सकें। मुख्यमंत्री म्हारी सड़क एप की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने  बताया कि अब तक म्हारी सड़क ऐप पर 24482 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 10501 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कार्रवाई की गई तथा 12930 शिकायतों  पर कार्य प्रगति पर है और शेष शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से मिली शिकायतों का निवारण होने पर 1770 लोगों ने संतुष्टि प्रदान की है और 1 लाख 18 हजार किलोमीटर लम्बी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है...
कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का बना प्रमुख केंद्र : नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का बना प्रमुख केंद्र : नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 दिसम्बर- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना हेतु एक प्रमुख केंद्र के रूप में बनाया गया है। मानव जाति के उत्थान के लिए गीता का उपदेश भी इसी धरा से भगवान श्री कृष्ण ने दिया था। अब इस धरा पर विष्णु भगवान के दर्शन भी संभव हुए हैं। यह अद्भुत संयोग उत्तर भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ा उपहार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी के अवसर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विष्णु भगवान के गर्भ ग्रह की परिक्रमा की और विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हुए गर्भगृह के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अर्चिका स्वामी जी हर्षा व शेषु स्वामी न...
मुख्यमंत्री ने 113.64 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 113.64 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है। हरियाणा आज विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जो केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में राज्य सरकार की ‘डबल इंजन’ सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे हरियाणा का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, चाहे वह शहर हो या गांव, और इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक द्वारा गुरुग्राम में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा को जन्मदिन तथा उपस्थिति जनसमूह ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली समिति ने घग्गर पुल और जलधारा सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली समिति ने घग्गर पुल और जलधारा सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को दी मंजूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 दिसंबर — पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) ने पंचकूला शहर के निवासियों को ‘नए साल का तोहफा’ देते हुए दो बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में सेक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ क्लब के पास घग्गर नदी पर पुल का निर्माण (अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपये) तथा पंचकूला शहर से गुजरने वाली दो जल धाराओं का सौंदर्यीकरण (अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपये) शामिल है। इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कॉलोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (लंबाई 5.60 किमी) और सेक्टर-1 से इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चौ (लंबाई 5.30 किमी) की जलधाराएं शामिल हैं। पीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कार्यों के टेंडरों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ‘हाई-...
गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का प्रदर्शन बेहतर

गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का प्रदर्शन बेहतर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 दिसंबर-रैपिड मेट्रो गुरुग्राम में यात्रियों की संख्या और राजस्व में निरंतर वृद्धि के बीच हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा आसपास के जिलों में शहरी और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जो हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एचएमआरसी) के अध्यक्ष भी हैं, ने एचएमआरसी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता के बाद जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल से नवंबर 2025 के दौरान रैपिड मेट्रो गुरुग्राम ने 1.27 करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1.10 करोड़ थी। जुलाई 2025 में मासिक वृद्धि सबसे अधिक रही, जिसमें राइडरशिप में 22.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अन्य महीनों में भी लगात...
एचटेट परीक्षा हेतु 4 जनवरी तक आवेदन करना सुनिश्चित करें अभ्यर्थी

एचटेट परीक्षा हेतु 4 जनवरी तक आवेदन करना सुनिश्चित करें अभ्यर्थी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 29 दिसम्बर-  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाए जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 का निर्विघ्न, सुव्यवस्थित संचालन करने, विश्वसनीयता व पवित्रता बरकरार रखने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा अभूतपूर्व प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 हेतु आवेदन 24 दिसम्बर, 2025 से लाईव कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर 04 जनवरी, 2026 (रात्रि 12:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी ...
जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी : राजेश नागर

जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी : राजेश नागर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 29 दिसंबर - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने फरीदाबाद जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिला अधिकारियों के साथ आज एक समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), पब्लिक हेल्थ, पंचायत विभाग, एफएमडीए तथा एचएसवीपी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित परियोजनाओं पर जवाबदेही तय हुई। राज्य मंत्री ने आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी से संबंधित सड़कों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिन सड़कों की मरम्मत आवश्यक है तथा जिन नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, उनके संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि सड़क न...