विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
चंडीगढ़, 2 दिसंबर -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह एक मजबूत विधायिका के बिना संभव नहीं है। इसलिए सभी प्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर विधायी संस्थाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के प्रांगण में आयोजित विधानसभा की पत्रिका ‘सदन संदेश’के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री बी.बी. बत्रा, पत्रिका के सलाहकार संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा ने पत्रिका का विमोचन किया।
इस मौके पर कैब...







