समय पर उपलब्ध होगा जीवन रक्षक रक्त – आरती सिंह राव
चण्डीगढ़, 14 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसके साथ ही जिला महेंद्रगढ़ के अटेली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा कनीना के उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट के साथ ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला महेन्द्रगढ़ में ये ब्लड स्टोरेज यूनिट के शुरू होने से अब जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और आपातकालीन स्थितियों व प्रसव संबंधी जटिल मामलों में त्वरित और प्रभावी उपचार संभव हो पाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा ब्लड स्टोरेज यूनिट की मांग की जा रही थी, ...








