Friday, October 16Malwa News
Shadow

Hindi

अंबाला में बनेगा आईएमटी, रोजगार के अवसर होंगे सृजित — मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जुलाई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने व निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करेगी। इन प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत अंबाला में भी एक आईएमटी स्थापित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को अंबाला में पूजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार— 2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की नवीनतम तकनीकों को देखते हुए सरकार की गुरुग्राम और पंचकूला को ए.आई. हब बनाने की योजना है, जहां हजारों युवाओं को ए.आई. का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिस भ...

मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,  28 जुलाई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आज अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, सेक्टर 24 अंबाला शहर में 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये तथा एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं सोमवार को अंबाला शहर में तीज उत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज 73 करोड़ रुपए की लागत की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 26 करोड़ 49 लाख रुपए लागत की&...

हरियाली तीज पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को दी कल्याणकारी योजनाओं रूपी ‘कोथली’

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जुलाई – हरियाणा में तीज का पावन पर्व इस बार महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद की सौगात लेकर आया। तीज के पर्व पर भाई द्वारा अपनी बहन को कोथली देने की परंपरा निभाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं रूपी कोथली भेंट की। सोमवार को जिला अंबाला में तीज उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक गति देने के लिए ‘लाडो सखी’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए ‘लाडो सखी’ को लगाया जाएगा। यह ‘लाडो सखी’ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व ए.एन.एम. बहनें गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान देखभाल करेगी। इस योजना के तहत बेटी पैदा होने पर हर ‘लाडो सखी’ को 1 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएग...

परिवहन मंत्री ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 27 जुलाई- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों की सहयोग की भावना से परीक्षा का सफल संचालन हो पाया है। उन्होंने आज सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात रोडवेज बस के चालकों की पीठ थपथपाई। श्री विज ने आज सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों को लेकर अंबाला छावनी के बस अडडे पर निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत की। परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था। क्योंकि तीज का त्यौहार है और शनिवार व रविवार भी है और इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते है। उन्होंने कह...

पंचकूला स्थित पंचकमल में मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 जुलाई  - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सीईटी को संपन करवाने के लिए हरियाणा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम  के रूप में कार्य किया है। इसलिए यह आयोजन पर्व का रूप बन गया है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पंचकमल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रतिभाओं (ऐसे व्यक्तित्व जिन्होने समाज और देश के लिए अच्छा काम किया है) और स्ंस्कृति आदि के संबंध में देशवासियों को अवगत करवाते हैं। इससे देश को प्ररेणा मिलती है। मन की बात का कार्यक्रम ज्ञानवर्धक है। सीईटी के संबंध में मुख्यमंत्री ने क...

हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने लाइसेंसधारियों को 2388 खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंस किए जारी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 जुलाई-  हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य भर के सभी 1194 खुदरा शराब ठेका क्षेत्रों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न करवा दी गई है।  उन्होंने कहा कि चूंकि प्रत्येक आबकारी क्षेत्र में एक लाइसेंसधारी को दो शराब की दुकानें खोलने की अनुमति है, इसलिए सभी 1194 आबकारी क्षेत्रों की नीलामी पूरी होने के साथ ही विभाग द्वारा लाइसेंसधारियों को 2388 खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। आबकारी नीति 2025-27: सरकार ने खुदरा विक्रेताओं से रिकॉर्ड 14,342 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 2024-25 में आबकारी नीलामी से 7025 करोड़ रुपये की कमाई हुई  आबकारी आयुक्त ने बताया कि सरकार आबकारी नीति 2025-27 के लिए खुदरा दुकानों की नीलामी से 14,342 करोड़ रुपये का  राजस्व प्राप्त करने में सफल रही है। पिछ...

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जिला नूंह में सीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 26 जुलाई -   हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी), के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी परीक्षा-2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से करवाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 13.50 लाख अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा दे रहे हैं। सरकार ने सभी परीक्षार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जैसे निशुल्क ट्रांसपोर्ट व अस्थाई आवास आदि की व्यवस्था की हुई है। पूरे प्रदेश में सीईटी परीक्षा को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आयोजित करवाया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने यह जानकारी जिला नूंह में सीईटी परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहला परीक्षा केंद्र पुलिस लाइन नूंह स्थित डीएवी स्कूल का निरीक्षण करने उपरांत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1 नूंह का दौरा करने...

मुख्यमंत्री ने सीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को दी बधाई

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश भर में आयोजित करवाई जा रही  संय़ुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने वाले अभ्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी  और कहा कि जिस उद्देश्य से वे परीक्षा  में भाग ले रहे है वे उसमें सफलता हासिल करें और वे सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री आज अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में जनसुनवाई के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा संचालन के कार्य में लगे, सभी अधिकारियों व कर्मचारी, चाहे वे परिवहन विभाग हो या फिर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के हों,  वे सभी बधाई के पात्र हैं। परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विवेक कालिया व श्री राके...

हरियाली तीज उत्सव पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निवास पर शुक्रवार सायं को पारंपरिक उल्लास, लोकगीतों और सांस्कृतिक झलकियों के साथ हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन की हरियाली के बीच रंग-बिरंगी साड़ियों, मेहंदी लगे हाथों, लोकगीतों और नृत्य की छटा ने इस आयोजन को अद्वितीय बना दिया है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, श्रीमती बिमला चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली एवं भाजपा नेता श्रीमती बंतो कटारिया सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने की। उन्होंने कार्यक्रम के ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी युवाओं के पास  – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने इस लक्ष्य को महत्वाकांक्षी बताते हुए पूर्ण विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य के बल पर इसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2025' के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।एक भारत श्रेष्ठ भारत' युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश...