स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईटीआई अधिकारियों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 15 अगस्त --हरियाणा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलों में आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथियों द्वारा 13 सरकारी आईटीआई के 18 अधिकारियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित पीएमआईएस योजना का उद्देश्य शीर्ष 500 कंपनियों में पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को 12 माह की इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। 21 से 24 वर्ष आयु के वे युवा, जिन्होंने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा धारक या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा आदि डिग्री धारक उम्मीदवार, इस योजना के पात्र हैं। योजना के तहत 5,000 रुपये मासिक वजीफा और 6,000 रुपये की एकमुश्त अनुदा...