लोहगढ़ में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख रुपये का दिया योगदान
चंडीगढ़, 13 जुलाई – सिख विरासत के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देते हुए तीन व्यक्तियों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट, लोहगढ़ को कुल 26 लाख रुपये का दान प्रदान किया।
दान राशि के चेक यहां चंडीगढ़ में केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल को औपचारिक रूप से सौंपे गए। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रभलीन सिंह भी उपस्थित थे, जो ट्रस्ट के कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए आगे आए दानदाताओं में एचबीएस और स्पेस फाइव आर्किटेक्ट ग्रुप के निदेशक श्री हरकरण सिंह बोपाराय शामिल हैं, जिन्होंने 11 लाख रुपये का योगदान दिया; एके कंस्ट्रक्शन ग्रुप के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिन्होंने 10 लाख रुपये का दान दिया; और अंतर्...








