पंचकूला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान समारोह-2025 आयोजित
चंडीगढ़, 29 दिसंबर: -हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने आज स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान, सेक्टर-3 पंचकूला में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में “हरियाणा राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान” पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री महिपाल ढांडा ने बताया कि यह अवसर केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह हरियाणा की उच्च शिक्षा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। राज्य सरकार ने अपने स्पष्ट और दृढ़ संकल्प के अनुरूप वर्ष 2025 के अंत तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अधिकांश प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद और शिक्षा विभाग के निरंतर, समन्वित और परिणामोन्मुख प्रयासों के फलस्वरूप ...








