हरियाणा सरकार ने हमेशा युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए चलायी अनेक युवा केन्द्रित योजनाएँ – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 3 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने हमेशा युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए अनेक युवा केन्द्रित योजनाएं चलाई हैं। उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले एक दशक मे वो कर दिखाया है जो अन्य सरकारें कई दशकों में नहीं कर सकी।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में भाग लेने वाले हरियाणा राज्य के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम को मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में भाग लेने वाले 64 युवाओं में जोश भरते हुए उनके साथ समूह चित्र करवाया और प्रतिनिधिमंडल को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रति...








