खिलाड़ी शैफाली वर्मा का सर्किट हाउस पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की ओर से किया स्वागत
चंडीगढ़, 9 नवंबर— विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रविवार को रोहतक पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शैफाली वर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय सर्किट हाउस में क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा तथा परिजनों का सरकार की ओर से मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। उ...







