मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली समिति ने घग्गर पुल और जलधारा सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 30 दिसंबर — पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) ने पंचकूला शहर के निवासियों को ‘नए साल का तोहफा’ देते हुए दो बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में सेक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ क्लब के पास घग्गर नदी पर पुल का निर्माण (अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपये) तथा पंचकूला शहर से गुजरने वाली दो जल धाराओं का सौंदर्यीकरण (अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपये) शामिल है। इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कॉलोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (लंबाई 5.60 किमी) और सेक्टर-1 से इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चौ (लंबाई 5.30 किमी) की जलधाराएं शामिल हैं।
पीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कार्यों के टेंडरों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ‘हाई-...








