श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभ
चंडीगढ़, 18 नवंबर -‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर हरियाणा के यमुनानगर जिले के सढौरा से चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा ड्योढी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप-त्याग का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोटे से गुरुद्वारा ड्योढी साहिब को 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य स्त...








