युवा पीढ़ी गीता के उपदेश को जीवन में आत्मसात करें : श्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़ , 20 नवंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि युवाओं को गीता के उपदेश अपने जीवन में आत्मसात करने चाहिए।
श्री राणा आज अंतर्राष्ट्रीय श्रीमदभगवद् गीता जयंती समारोह-2025 के उपलक्ष में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र एवं संस्थान के प्रधानाचार्य भूपिंदर सांगवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन कुरुक्षेत्र द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं राजकीय औद्योगिक संस्थान, यमुनानगर के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्राओं...







