Saturday, February 14Malwa News
Shadow

Haryana

चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से हुई शुरू

चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से हुई शुरू

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 नवंबर -- हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व के पावन अवसर पर यमुनानगर जिला के क़स्बा साढौरा से शुरू हुई चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा को बीती सायं सरस्वती नगर स्थित जनता पब्लिक स्कूल से कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा व यात्रा संयोजक गुरबाज सिंह सिकंदरा, बीबी जसवीर कौर व चेयरमैन रूपेंद्र मल्ही के मार्गदर्शन में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ गांव झीवर हेडी में रात्रि ठहराव के लिए रवाना किया। यह नगर कीर्तन यात्रा जोडियो गुरुद्वारा साहिब से रात्रि विश्राम के बाद गांव ऊंचा चांदना, रपोली, सतगोली, टोपरा कला, हरनौल, रेतगढ़, हाफिजपुर, कुंजल कंबोयान, बैडी, खजुरी, बकाना, रादौरी चौक से होते हुए रादौर पहुंची, जहां वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया और सरोपे भेंट क...
सरस आजीविका मेला शिल्पकारों और खरीदारों को एक मंच पर लाने के साथ देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी देता है योगदान : मुख्यमंत्री

सरस आजीविका मेला शिल्पकारों और खरीदारों को एक मंच पर लाने के साथ देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी देता है योगदान : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 नवंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरस आजीविका मेला शिल्पकारों और खरीदारों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी योगदान देता है। हम सबको अपने शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं पर गर्व करना चाहिए और उनके द्वारा बनाये उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसा करके हम अपने क्षेत्र के शिल्पकारों तथा लघु उद्यमियों की मदद कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित सरस आजीविका मेला-2025 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। महिला उद्यमी ऐसे उत्पादों का निर्माण करें जो गुणवत्ता और शिल्प की दृष्टि से विदेशी उत्पादों को कड़ी टक्कर दें मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों, शिल्पकारों व कारीगरों द्...
विभिन्न प्रदेशों की शिल्प कला और कलाकारी ने महोत्सव की फिजा में भरा इंद्रधनुष का रंग

विभिन्न प्रदेशों की शिल्प कला और कलाकारी ने महोत्सव की फिजा में भरा इंद्रधनुष का रंग

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 22 नवंबर  - जब शिल्पकारों की अदभुत शिल्पकला को देखकर आश्चर्य चकित हुए पर्यटक, जहां एक ओर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हो चुका है, वहीं दूसरी ओर दूसरे प्रदेशों से ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंचे शिल्पकारों की अदभुत शिल्पकला ने पर्यटकों को आश्चर्य चकित कर दिया है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर का तट शिल्पकारों की शिल्पकला से सज चुका है और इस शिल्पकला को देखने वाले दूसरे प्रदेशों के पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इन शिल्पकला को देखकर हैरान हो रहे है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 5 दिसंबर 2025 तक चलने वाले सरस और क्राफ्ट मेले में आने वाले पर्यटकों को इस बार अनोखी शिल्पकला देखने को मिल रही है और यहां पर आने वाले सभी पर्यटक इन सभी शिल्पकारों की शिल्पकला से निर्मित वस्तुओं की जमकर खरीददारी कर रहे है। इस महोत्सव में शि...
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीं जन समस्याएं

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनीं जन समस्याएं

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 22 नवंबर - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने आज करनाल चीनी मिल रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर अधिकारियों को शेष कार्यों के निपटान के लिए समय-सीमा निर्धारित की। जनता से सीधा संवाद करते हुए श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा हलके का चौतरफा विकास और जनता को त्वरित न्याय दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों ने गांव गढ़ी बीरबल-नेवल रोड पर कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए सफेद पट्टी लगाने की माँग रखी | इसके अतिरिक्त गांव  ढाकवाला में घरों के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन हटाने,  गांव ऊंचा समाना मंदिर के सामने से बिजली का खंभा शिफ्ट करने, गांव मोदीपुर जोहड़ की शेष दीवार पूरी करने, ...
केंद्रीय रक्षा मंत्री 24 नवंबर को ब्रह्मसरोवर पर करेंगे हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा मंत्री 24 नवंबर को ब्रह्मसरोवर पर करेंगे हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 22 नवंबर -हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश की कई महान हस्तियां शिरकत कर रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का 24 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है, इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना है। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चला हुआ है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य ...
नकली दवाइयों और एनडीपीएस (NDPS) के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार

नकली दवाइयों और एनडीपीएस (NDPS) के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 22 नवंबर - खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) हरियाणा द्वारा नकली दवाइयों और एनडीपीएस (NDPS) के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सात राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर, सीआईडी और पुलिस विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस सेमिनार का उद्देश्य पड़ोसी राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाकर नकली/जाली दवाओं की रोकथाम एवं एनडीपीएस दवाओं के नशे के तौर पर दुरुपयोग को रोकना था। इसके तहत विभिन्न राज्यों के विभागों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्रवर्तन अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने किया। इस अवसर पर एफडीए हरियाणा के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार,  राज्य औषधि नियंत्रक श्री ललित कुमार गोयल सहित मुख्यालय एवं फील्...
छात्र अपनी प्रतिभा की पहचान कर सफलता हासिल करें : महीपाल ढांडा

छात्र अपनी प्रतिभा की पहचान कर सफलता हासिल करें : महीपाल ढांडा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 नवंबर-- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव राजाखेड़ी (पानीपत) में कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ किया तथा अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब और लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हर छात्र अपने भीतर की प्रतिभा को पहचान कर सफलता हासिल करे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ईमानदारी शिक्षा ग्रहण करें और प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग को जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में हो सकती है उसे निखारने का संकल्प लें। उन्होंने विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और अन्...
केवल 21 दिनों में पेपरलेस हुए 10,450 से ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन – डॉ. सुमिता मिश्रा

केवल 21 दिनों में पेपरलेस हुए 10,450 से ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन – डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 नवंबर - वितायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य में नवंबर महीने के पहले 21 दिनों में 10,450 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपरलेस किए गए हैं। राज्य के डिजिटल लैंड-रजिस्ट्री सिस्टम ने एक दिन में नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें बिना कागज़ के 1,659 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस किए गए। यह पारदर्शी और नागरिक, केंद्रित गवर्नेंस के नए दौर की सफलता की  बड़ी कामयाबी दर्शाती है। उन्होंने बताया कि बेहतर वर्कफ़्लो के लिए अब सिस्टम अपग्रेडेड कर सॉफ्टवेयर को काफ़ी मज़बूत किया गया है। यह सिर्फ़ डिजिटाइज़ेशन नहीं, बल्कि विभाग में नया बदलाव है। मजबूत प्रोसेसिंग और तेज़ी से इस्तेमाल उन्होंने बताया कि 1 से 21 नवंबर के बीच लोगों ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन 9,365 अपॉइंटमेंट बुक किए। इस प्...
पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान:नायब सिंह सैनी

पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान:नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 21 नवंबर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में विश्व की हर समस्या का समाधान निहित है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इन उपदेशों को आज हर व्यक्ति को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अहम योगदान है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस वर्ष 50 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर की महाआरती कार्यक्रम शिरकत करने उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग, पूर्व राज्यमंत्र...
श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया महान बलिदान: नायब सिंह सैनी

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया महान बलिदान: नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया जिसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढिय़ां इस प्रेरणादायक इतिहास से सीख ले सके। गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को ज्योतिसर में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री द्वारा महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन भी किया जाएगा और इस महाभारत अनुभव केंद्र को देश व विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी परिसर में पंचजन्य का उदघाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा । इसके साथ...