Tuesday, April 7Malwa News
Shadow

Haryana

किसी भी संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सभी डिवीजनों पर बनेगी एक-एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम : डॉ. सुमिता मिश्रा

किसी भी संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सभी डिवीजनों पर बनेगी एक-एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम : डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 जनवरी -- आपदा प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम, 2025 का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए हरियाणा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचएसडीआरएफ) की स्थापना की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वित्तायुक्त राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें बल की स्थापना से जुड़ी प्रगति की समीक्षा करते हुए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में अधिकारियों ने मौजूदा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की विस्तृत समीक्षा की और पूरी तरह से सुसज्जित एचएसडीआरएफ की स्थापना की दिशा में रणनीतिक बदलाव पर चर्चा की गई। समीक्षा में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, जनशक्ति की तैनाती, विशेष प्रशिक्षण प्रोटोकॉल और परिचालन तत्परता पर ध्यान ...
एमआईएचएएन जैसी परियोजनाओं से हरियाणा को मिलेगी नई दिशा : रणबीर गंगवा

एमआईएचएएन जैसी परियोजनाओं से हरियाणा को मिलेगी नई दिशा : रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 जनवरी —हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान  शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। श्री गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है। नागपुर प्रवास के दौरान ही श्री रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, क्यूएए द्वारा हरियाणा की अवसंरचना परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ाया जा रहा है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, क्यूएए द्वारा हरियाणा की अवसंरचना परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ाया जा रहा है

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 जनवरी — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए)-हरियाणा राज्यभर में इंजीनियरिंग अवसंरचना परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने के व्यापक दायित्व के साथ कार्य कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप, क्यूएए ने विभिन्न विभागों की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का दो चरणों में विस्तृत तकनीकी ऑडिट किया है, जिसमें 25 बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इन ऑडिट्स का फोकस डिजाइन की पर्याप्तता, डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के प्रावधानों का अनुपालन, निर्माण गुणवत्ता, अनुबंध प्रबंधन, सुरक्षा पहलू तथा दीर्घकालिक स्थिरता पर रहा। इन ऑड...
नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जनवरी- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम कायम कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मेट्रो की सौगात दी जाएगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री आज पलवल की अनाज मंडी में आयोजित नव मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूक्रेन युद्ध तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों ...
आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आने वाला बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा क्योंकि बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा। अभी बजट बन रहा है और सभी हितधारकों की राय ली जा रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री स्वयं सभी विभागों की बैठके ले रहे है और बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा। श्री अनिल विज ने यह बात आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता श्री विज ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में विकास को लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है ताकि केंद्र के साथ-साथ राज्य के लोगों तक ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। ट्रांसफार्मरों और कंडक्...
देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत – श्याम सिंह राणा

देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत – श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने हमारा देश युवाओं का देश है, देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज यह बात सढौरा (यमुनानगर) में आयोजित युवा महासम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कही।इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत सरकार की योजना जी राम जी योजना के बारे सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार की एक नई ग्रामीण रोजगार योजना है, जिसका प...
वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री

वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जनवरी--हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) को मेहनतकश श्रमिकों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए एक मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश के हर श्रमिक को काम के साथ-साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी है। श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( वीबी जी राम जी ) राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो ...
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से लगभग 160 करोड़ रूपये के कई उपकरणों एवं दवाओं की खरीद को मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पेशल हाई-पावर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करने के बाद जानकारी दी कि कमेटी ने 6 ऑटोमेटेड हाई थ्रूपुट NAAT मशीन (पैथोडिटेक्ट मशीन) के लिए 4 करोड़ रुपये, टीबी मरीजों की टेस्टिंग के लिए 40 ट्रूनेट मशीनों के लिए ₹6 करोड़, सिविल अस्पतालों के लेबोरेटरी विभागों के लिए 36 ऑटोमैटिक हेमेटोलॉजी एनालाइजर (फाइव पार्ट) के लिए 9.79 करोड़ रुपये, सिविल अस्पतालों के ICU के लिए 1156 सिरिंज इन्फ्यूजन पंप के ल...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश कोलंबिया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश कोलंबिया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा और कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत अब साझा विकास के साझेदार बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर श्री डेविड एबी के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर दोनों प्रांतों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने के लिए क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, एग्री-फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य–प्रांत स्तर का...
प्रदेश सरकार योजनाएं बनाने तक ही नहीं है सिमित बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कर रही है काम- राव नरबीर सिंह

प्रदेश सरकार योजनाएं बनाने तक ही नहीं है सिमित बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कर रही है काम- राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी 4 वर्षों के भीतर वर्ष 2029 तक बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई हैं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का काम भी किय़ा है। प्रदेश की पिछले 11 वर्षों की सरकार में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए हैं, उतने पिछले 40 वर्षों में नहीं हो पाए। मंत्री राव नरबीर सिंह आज गुरुग्राम के वार्ड नंबर 18 में बादशाहपुर-दरबारीपुर रोड स्थित कबड्डी मैदान पर आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के कार्य करवाए जा रहे हैं।...