किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फ़सल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें: कृषि मंत्री
चंडीगढ़ , 3 फरवरी - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फ़सल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे अच्छी पैदावार ले सकें।
श्री राणा आज यहां कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, निदेशक श्री राजनारायण कौशिक , बागवानी निदेशालय के महानिदेशक श्री रणबीर सिंह , मिशन निदेशक श्री जोगिंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करनी चाहिए , इसके बाद जिन पोषक तत्वों की जरुरत हो उनको पूरा करने तथा उसी आधार पर फसल की बिजाई करने की सलाह देनी चाहिए। उन...








