गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का प्रदर्शन बेहतर
चंडीगढ़, 30 दिसंबर-रैपिड मेट्रो गुरुग्राम में यात्रियों की संख्या और राजस्व में निरंतर वृद्धि के बीच हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा आसपास के जिलों में शहरी और क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जो हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एचएमआरसी) के अध्यक्ष भी हैं, ने एचएमआरसी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता के बाद जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल से नवंबर 2025 के दौरान रैपिड मेट्रो गुरुग्राम ने 1.27 करोड़ यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1.10 करोड़ थी। जुलाई 2025 में मासिक वृद्धि सबसे अधिक रही, जिसमें राइडरशिप में 22.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अन्य महीनों में भी लगात...








