हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर CET फेज-II भर्ती का विज्ञापन जारी
चंडीगढ़, 1 जनवरी – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी करते हुए CET फेज-II के अंतर्गत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष, महिला एवं हरियाणा रेलवे पुलिस) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत कुल 5500 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल तथा 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए हैं। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञाप...







