भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता है जरूरी- मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 21 फरवरी-हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने एवं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट एवं सरकारी सेक्टर मिलकर कार्य करेंगे तो अवश्य ही भारत वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनेगा।
मंत्री आज यमुनानगर के उपमंडल रादौर के गांव घिलौर माजरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने
एक कंपनी की ओर से दी गई 10 लाख रुपये की राशि से स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए स्टेप स्टूल, शौचालय व वाल पेंटिंग का भी उद्घाटन किया और स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।
मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्...








