खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
चंडीगढ़, 01 मार्च- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 स्थित हुड्डा चौक पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो न केवल पलवल बल्कि पूरा हरियाणा हरित एवं स्वच्छ बन सकता है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से बढ़-चढक़र इस अभियान में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान श्री गौतम ने पलवल के सेक्टर-2&...








