सफाई कर्मी समाज की मजबूत रीढ़ ,जिनके परिश्रम से शहरों व गांव में बनती है स्वच्छता की गरीमा – कृष्ण कुमार बेदी
चण्डीगढ, 11 जनवरी- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की वह मजबूत रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम से शहरों और गांवों की स्वच्छता, स्वास्थ्य और गरिमा बनी रहती है। वे हर मौसम, परिस्थिति और चुनौतियों में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। सरकार और समाज दोनों का यह नैतिक दायित्व है कि उनके योगदान को सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के साथ स्वीकार किया जाए, क्योंकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना उनके बिना अधूरी है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने यह बात मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जीन्द के सैक्टर-6 स्थित महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला जींद में मैढ़ सुनार सभा द्वारा आयोजित सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंन...








