पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व को दे रहे है शांति का संदेश – तोखन साहू
चण्डीगढ़, 21 अगस्त - केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्वभर को शांति का संदेश दे रहे हैं। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इन उपदेशों का अनुसरण करके मनुष्य अपने जीवन को धन्य बना सकता है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का पिपली पैराकिट पहुंचने पर जिला नगर आयुक्त श्री अमन कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र में भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और पीठाधीष्वर पंडित सतपाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना करवाई।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ब्रह्मसरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर कर्म करने का संदेश दिया। यह सौभाग्...