राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उद्योग-शिक्षा सहयोग पर दिया बल
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से प्रख्यात शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन, शिमला में भेंट की और उच्च शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप सिंह वालिया, राजकीय महाविद्यालय गुरदासपुर, पंजाब के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार भल्ला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डॉ. राज कुमार सिंह शामिल थे।शिक्षाविदों ने राज्यपाल को अपने-अपने संस्थानों में चल रही विभिन्न शैक्षणिक पहलों से अवगत करवाया तथा शोध के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने और शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया।राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने में गहरी रुचि व्यक्त की और उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय, छात्रों में शोध की प्रवृत्ति तथा युवाओं ...








